फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीपी जोशी पर CM के ओएसडी शर्मा का पलटवार, कहा- बदहाल नहीं, खुशहाल है किसान, BJP क्या दर्द समझेगी?

Wed, 16 Aug 2023 10:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकेश शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी को जवाब देते हुए लिखा- 'बदहाल नहीं, खुशहाल किसान! गहलोत सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। किसान विरोध बिल लाने वाली भाजपा उनका क्या दर्द समझेगी।
विज्ञापन
ओएसडी लोकेश शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के ट्वीट पर दिए गए बयान पर सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने पलटवार किया है, जिसमें जोशी ने राजस्थान में किसान को बदहाल बताया था। लोकेश शर्मा ने कहा- बदहाल नहीं, खुशहाल है किसान।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (OSD) लोकेश शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी को जवाब देते हुए लिखा- 'बदहाल नहीं, खुशहाल किसान! गहलोत सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार बनते ही 20.77 लाख किसानों का 15,500 करोड़ का ऋण माफ किया है। 

हर महीने 2000 यूनिट मुफ्त बिजली से बड़ी संख्या में किसानों के बिजली बिल शून्य हो गए। किसानों के लिए पहली बार कोई सरकार अलग से डेडिकेटेड बजट लाई, सिंचाई में जल की उपलब्धता के लिए करोडों रुपए के कार्य हुए हैं। कृषि मिशनों के उत्साहजनक परिणाम आ रहे हैं। लेकिन,  किसान विरोधी कानून लाने वाली पार्टी किसानों का दर्द क्या समझेगी? जिन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का शगूफा फेंका, वो किसान की परेशानी क्या समझेंगे?'
विज्ञापन


BJP प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का ट्वीट
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने ट्वीट कर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा- 'बदहाल किसान! गहलोत सरकार ने किसानों को बिजली, पानी, खाद, बीज और फसलों पर MSP समेत सभी सुविधाओं के लिए तरसाया है'। उन्होंने कांग्रेस को किसान करार दिया था। जिसको कोट करते हुए सीएम ओएसडी ने ट्वीट पर ही जवाब दे दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें