सीएम गहलाेत ने हेलिकॉप्टर में दोनों नेताओं साथ बैठाया।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पार्टी नेताओं का एकजुट होना जरूरी होता है। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने जैसलमेर दौरे पर कांग्रेस के दो नेताओं की दोस्ती कराकर एकता का संदेश दिया है। ये दोनों नेता है एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले मंत्री साले मोहम्मद और जैसलमेर विधायक रूपाराम मेघवाल।
इन दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को सीएम गहलोत ने रामदेवरा प्रवास के दौरान हेलिकॉप्टर में साथ बैठाकर सुलझा दिया। उन्होंने अपने सामने दोनों नेताओं के हाथ भी मिलवाए और पुराने गिले शिकवे भूलकर नए सिरे से आगे बढ़ने की बात कही।
दरअसल, पिछले कुछ समय से कांग्रेस सरकार में मंत्री साले मोहम्मद और जैसलमेर विधायक रूपाराम मेघवाल के बीच मनमुटाव चल रहा था। कई बार दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ बयान भी दिए थे। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही थी। अब सीएम अशोक गहलोत ने दोनों नेताओं के बीच सुलह करा दी है। जिसके बाद दोनों नेताओं ने गहलोत को विश्वास दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को जिताने के लिए जी जान से प्रयास करेंगे। पुराना बातों को भुलाकर नए सिरे से पार्टी के हित में काम करेंगे।