फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: सीएम गहलोत ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का किया शुभारंभ, विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना

Mon, 12 Sep 2022 08:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के खोटिया गांव पहुंचे। यहां उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान  सीएम अशोक गहलोत के साथ अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत सहित अन्य लोग मौजूद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सोमवार को सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के खोटिया गांव पहुंचे। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान  सीएम अशोक गहलोत ने कहा, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की वजह से राजस्थान में खेलों का नया आयाम स्थापित होगा। सीएम ने राज्य सरकार की ओर से किये जा रहे जनहित कार्य का उल्लेख करते हुए कहा, प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से आम जनता जुड़ी है।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, ग्रामीण ओलंपिक से प्रतिभा की खोज होगी। खेल भावना से जाती, धर्म और वर्ग की खाई कम होती है। प्रधानमंत्री को आगे बढ़कर देश के लोगों से भाईचारा की अपील करनी चाहिए। गृहमंत्री अमित शाह के आरोप पर बोलते हुए गहलोत ने कहा, वे तथ्यों से छेड़छाड़ करके गए हैं। ताज्जुब है कि गृहमंत्री को तथ्य का पता ही नहीं है। पिछली सरकार की योजना के बारे में बोल गए या तो उन्हें जानकारी नहीं है या बसुंधरा राजे सिंधिया पर तंज कसने के लिए बोला होगा।
विज्ञापन

आगामी चुनाव पर पार्टी के चेहरे के मामले पर कहा, 25 गांवों के लोग जो चेहरा कहंगे वो ही चेहरा आगे कर देंगे। महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी आज देश का मुख्य का मुद्दा बन गया है। पशुधन में फैल रही महामारी लंपी को भी हमने कोरोना की तरह गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


समारोह में शामिल पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, विश्व में राजस्थान एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहां ग्रामीण ओलंपिक में 30 लाख युवा उत्साह से खेल में भाग ले रहे हैं। इन्हें नौकरी में आरक्षण भी मिलेगा, हमने गुड गवर्नेंस चला रखी है। हर तबका राज्य सरकार के काम से खुश है, हम दोबारा सरकार बनाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें