राजस्थान सरकार ने पार्टी के तीन नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। डॉ. चंद्रभान, ब्रजकिशोर शर्मा और रामेश्वर डूडी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। चंद्रभान बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन और समन्वय समिति के उपाध्यक्ष, रामेश्वर डूडी राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने पार्टी के तीन नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. चंद्रभान, ब्रजकिशोर शर्मा और रामेश्वर डूडी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इससे पहले सरकार ने सोमवार को 74 राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची भी जारी की थी।
विज्ञापन
चंद्रभान बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन और समन्वय समिति के उपाध्यक्ष, रामेश्वर डूडी राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।
दरअसल, सरकार ने नौ फरवरी को राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 44 राज्य स्तरीय आयोगों, बोर्डों और निगमों में 11 विधायकों सहित 58 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। सोमवार को दूसरी सूची में 74 लोगों को प्रदेश के विभिन्न आयोग, बोर्डों और निगमों का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया गया है।