फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: बीएसएफ पासिंग आउट परेड की सीएम गहलोत ने ली सलामी, कहा- विकट परिस्थितियों में भी जवान मुस्तैदी से तैनात

Sat, 26 Mar 2022 04:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

सीएम गहलोत सहायक प्रशिक्षण केंद्र स्थित चंदन सिंह चंदेल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों को पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन
बीएसएफ परेड की सलामी लेते सीएम गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने जोधपुर दौरे के दौरान सहायक प्रशिक्षण केंद्र स्थित चंदन सिंह चंदेल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने नवआरक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों में बीएसएफ जवान मुस्तैद रहते हैं। मुख्यमंत्री ने बीएसएफ ज्वॉइन करने के लिए जवानों के साथ उनके परिवारों को भी सलाम किया। 

विज्ञापन

जोधपुर स्थित चंदन सिंह चंदेल स्टेडियम में 404 नवारक्षक अपनी ट्रेनिंग पूरी कर बीएसएसफ में शामिल हो गए। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों में बीएसएफ देशभक्ति की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभा रही है। बीएसएफ ने सीमांत क्षेत्र के नागरिकों के सुख-दुख में हमेशा अपनी भागीदारी निभाई है। खुशी कि बात है कि बीएसएफ में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। सीएम ने कहा कि किसी भी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए बीएसएफ के जवान मुस्तैद रहते हैं। उन्होंने पंजाब से लेकर जम्मू कश्मीर में बीएसएफ के जवानों के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि तस्करी से लेकर घुसपैठ और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने में जवान दिन-रात लगे हैं। 


उन्होंने कहा कि बीएसएफ की सीमावर्ती चौकियों पर मुझे भी जाने का मौका मिला है। मैं स्वयं चौकियों पर जवानों से रूबरू हुआ हूं। राजस्थान के घर-घर में देश प्रेम का जज्बा भरा हुआ है। 1965 और 1971 की लड़ाई हो, हमारे जवान हमेशा मुस्तैद रहे हैं। सीएम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों को पदक से सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें