फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत ने की शांति की अपील, कहा-विश्वास दिलाता हूं उदयपुर हत्याकांड में कड़ी कार्रवाई होगी

Thu, 30 Jun 2022 09:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज फिर से हमें कोरोना काल की तरह एक साथ आगे आकर भय और आतंक फैलाने वाले अपराधियों से लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर हत्याकांड को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि अपराधी को चाहे किसी भी धर्म और समुदाय को हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे सामाजिक सौहार्द की अपील करें।

विज्ञापन

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान साम्प्रदायिक सौहार्द और सद्भाव के लिए जाना जाता है। यहां के भाईचारा की मिसाल पूरे देश में दी जाती है। उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कर रही है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी सभी दलों ने एक साथ आगे आकर गंभीर हालात से लड़ने के लिए प्रयास किए थे। आज फिर से हमें उसी तरह एक साथ आगे आकर भय और आतंक फैलाने वाले अपराधियों से लड़ाई लड़नी है। आमजन को अपराधियों और धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है, राज्य सरकार हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन

प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि जिस तरह पोक्सो एक्ट के कई प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को सजा दिलाई, उसी तरह उदयपुर सहित अन्य मामलों में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें