फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नहीं सह पाई परिजनों से जुदाई का गम, बुढ़वा नवोदय में सातवीं की छात्रा ने किया सुसाइड

Wed, 14 Sep 2022 07:33 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

छात्रा को परिजन तीन दिन पहले ही नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में छोड़कर गए थे। मंगलवार दोपहर को जब बच्चे खाना खाने मेस गए, तभी लड़की ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा जिले के बुढ़वा जवाहर नवोदय विद्यालय में सातवीं की छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बच्ची को 10 सितंबर को ही उसके परिजन विद्यालय में छोड़कर गए थे। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आनंदपुरी क्षेत्र के कांगलिया की रहने वाली पुष्प लता (12) पुत्री दिनेश चंद ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उसके पिता दिनेश चंद और मां 10 सितंबर को ही स्कूल के हॉस्टल में छोड़ कर गए थे। नवोदय विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि बच्ची उस समय भी रो रही थी और विद्यालय में नहीं रहने की बात कह रही थी। मंगलवार दोपहर को जब सारे बच्चे खाना खाने गए थे। इस दौरान उसने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। दूसरे बच्चे खाना खाकर जब कमरे में लौटे तब उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा।


बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बागीदौरा डीएसपी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं। बालिका के शव का बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें