फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: टोंक की सियासत में उबाल; सीएम और सचिन पायलट गुट के समर्थक नेताओं में झगड़ा, थाने पहुंचा मामला

Thu, 03 Aug 2023 04:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक शहर में देर रात सीएम और सचिन पायलट गुट के समर्थक नेताओं में फोन पर हुई मामूली कहासुनी झगड़े में बदल गई।
विज्ञापन
शिकायत लेकर थाने पहुंचे कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव नजदीक आने से पहले ही टोंक की सियासत में उबाल आना शुरू हो गया है। टोंक शहर में देर रात सीएम और सचिन पायलट गुट के समर्थक नेताओं में फोन पर हुई मामूली कहासुनी झगड़े में बदल गई। अब यह झगड़ा कोतवाली पुलिस थाने तक पहुंच गया है। उधर, सरंपच हंसराज फागणा और प्रधान सुनिता गुर्जर ने कार्रवाई नहीं होने पर पद से इस्तीफा देकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


दरअसल एक ओर जहां टोंक विधायक सचिन पायलट गुट के सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और टोंक पंचायत समिति के प्रधान पति एवं अरनिया केदार ग्राम पंचायत के सरपंच हंसराज फागणा के ऊपर प्रधान के सरकारी आवास पर 150-200 लोगों के साथ जानलेवा हमले के आरोप शांति अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील बंसल पर लगे हैं। 

वहीं, सुनील बंसल ने भी हंसराज फागणा पर फोन पर गाली गलौच करने के साथ ही मारपीट करने के आरोप लगाए हैं, दोनों ही पक्षों ने कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह चारण मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें