फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चूरू पुलिस ने पकड़ी 60 लाख रुपये की अवैध शराब, टैंकर से तस्करी कर ले जा रहे थे गुजरात

Sat, 04 Feb 2023 04:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

पंजाब से शराब तस्कर कर गुजरात जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके टैंकर से अवैध शराब की 610 पेटियां बरादम की है। चूरू पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ थाना पुलिस ने पेट्रोल के टैंकर से विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब के 610 कार्टून बरामद किए। साथ ही बाड़मेर के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी पंजाब के लुधियाना से शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहे थे। आरोपियों से उनके गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि आईजी रेंज के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ये कार्रवाई की गई है।

राजगढ़ थाने के एसआई देवी सहाय ने बताया कि सूचना के आधार पर गुजरात नंबर के भारत पेट्रोलियम लिखे एक टैंकर को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान टैंकर से पंजाब में बनी अवैध अंग्रेजी शराब के 610 कार्टून बरामद किए गए। पुलिस ने टैंकर में सवार स्कर बाबूलाल जाट पुत्र तिलोकाराम (27) और रेवंत कुमार जाट पुत्र बाबूलाल (26) निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टैंकर समेत शराब को भी जब्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें