फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, अलग-अलग ले जाकर की हैवानियत, मामला दर्ज

Fri, 04 Oct 2024 03:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पीड़िता पहले से शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। इसलिए वह पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी सुभाष सिंह से जान पहचान हो गई थी।
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र की एक 29 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला नामजद आरोपी के खिलाफ चूरू के महिला थाने में बीएनएस और एससी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल भी करवाया। 

विज्ञापन


महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी कि तीन साल पहले उसकी रामगढ़ के सुभाष सिंह राजपूत से जान पहचान हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर उसे करीब चार महीने पहले चूरू बुला लिया और यहां ओम कॉलोनी में किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद आरोपी ने राम मंदिर में कमरा किराए पर लिया और यहां भी शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण करता रहा। 

करीब एक महीने पहले वह उससे बिना शादी करे छोड़कर चला गया। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। इसलिये वह पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी सुभाष सिंह से जान पहचान हो गई थी, जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें