फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: पोटला खुर्द गांव में पैंथर का हमला, महिला घायल, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Thu, 23 Jan 2025 07:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र के पोटला खुर्द गांव में बुधवार शाम एक महिला पर पैंथर ने हमला कर दिया। महिला खेत से घर लौट रही थी, तभी पैंथर ने उसके हाथ और पैर को घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने और खुद को बचाने के प्रयास से पैंथर भाग गया। 
विज्ञापन
पैंथर के हमले में घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र में आने वाले पोटला खुर्द गांव में बुधवार शाम को एक महिला पर पैंथर ने हमला कर दिया। पैंथर के हमले से महिला के हाथ बुरी तहर जख्मी हो गया। महिला को पहले भदेसर चिकित्सालय लाया गया फिर वहां से चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मौका देखा और प्रारंभिक रूप से पैंथर के ही हमला करने की आशंका जताई है। ऐसे में यहां पिंजरा लगाने की कार्रवाई की गई है। वन विभाग ने रात के समय और सुबह भी खेतों पर कार्य करने जाने के दौरान सतर्क रहने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि भदेसर उपखंड क्षेत्र में आने वाले पोटला खुर्द गांव निवासी चंदा पत्नी कैलाश भील मनरेगा मजदूर है। यह बुधवार शाम को काम खत्म होने के बाद खेत की तरफ आई थी। खेत के रास्ते से घर की ओर जा रही थी। तभी समीप एक पानी के नाले में पैंथर बैठा हुआ था। पैंथर ने महिला पर हमला कर दिया। इसके पैर और हाथ को दबोच लिया। इसके कारण महिला के पैर एवं हाथ पर गहरा घाव पड़ गया। पैंथर के हमले में यह महिला नीचे जा गिरी और जोर से चिल्लाई। साथ ही हिम्मत दिखाते हुए खुद के बचाव का भी प्रयास किया। 

महिला के चिल्लाने और बचाव के प्रयास करने पर पैंथर वहां से खेतों की और भाग गया। उसके बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची एवं परिवार जनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार जन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदेसर लेकर आए। यहां पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कांठेड़, नर्सिंगकर्मी उगमजाट, दीपा नाथ ने इसका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान परिवार के सदस्य राजू भील, मोतीलाल, कैलाश भील, शौकीन एवं पूर्व सरपंच  अशोक रायका, महावीर खटोड़ आदि चिकित्सालय पहुंचे। 
विज्ञापन


पैंथर के हमले की जानकारी प्रशासन को दी गई। इस पर उप वन संरक्षक चितौड़गढ़ विजय शंकर पांडे के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने यहां पैंथर के संभावित मूवमेंट क्षेत्र में पिंजरा लगाया है। इधर, मंडफिया थाने से हेड कांस्टेबल देवीलाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें