फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी सारंग महाराज: दरगाह में अमन चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, बोले- अल्पसंख्यक हिंदुस्तान में हैं सुरक्षित

Wed, 22 Jan 2025 10:52 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

स्वामी सारंग महाराज ने ख्वाजा की चौखट चूमी, साथ ही अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। कहा कि अल्पसंख्यक हिंदुस्तान में सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
स्वामी सारंग महाराज ने चूमी ख्वाजा की चौखट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में बुधवार को लखनऊ के स्वामी सारंग महाराज ने जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की बारगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश पर अमन चैन व भाईचारे की दुआ की। दरगाह में जियारत के बाद सारंगी महाराज ने कहा कि मेरा संदेश छोटा सा है, मोहब्बत सबसे नफरत किसी से नहीं, जो यहां का पैगाम है। इसलिए आज श्रीराम जन्मभूमि श्रीराम जी का प्राण प्रतिष्ठा दिवस है। इस खास दिन पर यहां पर आकर मैंने यहां चादर पेश की, लोगों को जोड़ने का पैगाम दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जो गंगा जमुनी तहजीब है जो कि लुप्त होती जा रही है संगम में। हम लोगों की पूरी यह कोशिश है कि हम सभ्य संस्कृति को मिलाकर रखें, हम मिलजुल कर रहे हैं। भाईचारे की भावना बढ़े, देश में एकता रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पर उर्स में चादर भेजी थी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भेजी, जिस भाव से भेजी कि यहां पर जो अल्पसंख्यक हैं, हिंदुस्तान का वह सिर्फ हिंदुस्तान में सुरक्षित हैं।

उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर कहा कि आप लोग भी वहां आइए और संस्कृति का हिस्सा बनिए। वहीं, दरगाह के खादिम हाजी सलमान चिश्ती ने बताया कि आज ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लखनऊ के स्वामी सारंग महाराज ने जियारत की है। जो पूरे देश में अमन और एकता का पैगाम देते हैं। महाराज सारंग गरीब नवाज की दरगाह में पहले भी आ चुके हैं और आज भी दरगाह आए हैं। उन्होंने आज दरगाह में चादर पेश कर देश में अमन, प्यार एकता और भाईचारे की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि अजमेर की दरगाह से कौमी एकता के साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द का 800 सालों से पैगाम दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें