फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गिव अप अभियान में अव्वल चित्तौड़गढ़, खाद्य सुरक्षा योजना से 11 हजार लोगों ने हटवाए नाम

Fri, 31 Jan 2025 10:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

रसद विभाग की ओर से चलाए जा रहे गिव अप अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ में अब तक करीब 11 हजार लोगों ने अपने नाम हटवाए हैं। अब सरकार ने इस अभियान को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। नाम हटवाने के मामले में जिला प्रदेश में नंबर वन पर है। 
विज्ञापन
गिव अप अभियान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रसद विभाग की ओर से प्रदेश में सक्षम लोगों की स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटवाने को लेकर चलाए जा रहे गिव अप अभियान के चित्तौड़गढ़ जिले में सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। अब तक जिले में करीब 11 हजार लोगों ने अपने नाम हटवाए हैं। यह आंकड़ा चित्तौड़गढ़ जिले को अन्य जिलों से काफी आगे रखता है। इस अभियान में 31 जनवरी तक सक्षम लोग स्वेच्छा से अपने नाम हटवा सकते थे, लेकिन अब सरकार ने इस अभियान को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को जिला रसद अधिकारी को निर्देश मिले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले एवं प्रदेश में कई परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े हुए हैं। ऐसे में चयनित सक्षम व्यक्तियों को स्वेच्छा से योजना से नाम हटवाने के लिए 'गिव अप अभियान' सरकार की ओर से शुरू किया गया था। राशन डीलर के माध्यम से सक्षम लोग स्वयं आवेदन देकर अपना नाम हटवा सकते थे। चित्तौड़गढ़ जिले में भी जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में विभाग की टीम और सभी राशन डीलरों के माध्यम से अभियान चलाया गया। यह अभियान 31 जनवरी तक जारी रहा।

इस अवधि में चित्तौड़गढ़ जिले में 2,727 राशन कार्डों से जुड़े 11,366 लोगों ने खाद्य सुरक्षा योजना से अपने नाम हटवा लिए हैं। जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी ने बताया कि यह अभियान 31 जनवरी तक था, लेकिन शुक्रवार को सरकार ने आदेश देकर इसे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


तो आगे होगी वसूली
गिव अप अभियान को लेकर जिला रसद अधिकारी जोशी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान लगातार जारी है। अभियान में यदि अपात्र व सक्षम व्यक्ति अपना नाम स्वेच्छा से हटाते हैं, तो उन पर कोई वसूली नहीं होगी। लेकिन अभियान पूरा होने के बाद लिए गए गेहूं पर बाजार दर से 27 रुपये प्रति किलो की दर से वसूली की जाएगी।

जागरूकता अभियान से लोगों को किया प्रेरित
जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी ने बताया कि विभाग के निर्देशों के अनुसार लोगों को इस अभियान के लिए जागरूक किया गया। सभी राशन की दुकानों पर 'गिव अप' फॉर्म रखवाए गए। दुकानों के बाहर बैनर भी लगवाए गए थे। इसी से लोग जागरूक होकर स्वयं आगे आए और अपने नाम योजना से हटवाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें