फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: किरोड़ी बोले- हां जी के दरबार में जो ना कहेगा, वह मरेगा; मुझे BJP ऑफिस में प्रेसवार्ता नहीं करने दी

Fri, 31 Jan 2025 09:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Kirodi Lal Meena: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपनी ही भाजपा सरकार से नाराज चल रहे हैं। विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन ही उनकी नाराजगी एक बार फिर सामने आई। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते मैंने पांच साल संघर्ष किया, लेकिन पार्टी कार्यालय में मुझे पत्रकार वार्ता तक नहीं करने दी गई।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की नाराजगी फिर सामने आई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा उर्फ बाबा ने विधानसभा बजट सत्र के पहले ही दिन अपने तेवर दिखा दिए। राज्यपाल का अभिभाषण खत्म होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा- विपक्ष में रहते हुए मैंने पांच साल तक लगातार संघर्ष किया, लेकिन पार्टी कार्यालय में मुझे पत्रकार वार्ता तक नहीं करने दी गई। उन्होंने कहा कि हां जी के दरबार में जो ना जी कहेगा, वह मरेगा। मेरी हर बात में हां कहने की आदत नहीं है, जो न कहता है वो परेशान होता है। बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा अध्यक्ष से पूरे बजट सत्र के लिए अवकाश मांग रखा है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि उनकी छुट्टी की एप्लीकेशन पर विधानसभा स्पीकर से ही पूछा जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य है, कभी भी बिगड़ सकता है, क्योंकि आजकल तो जवानों को भी हार्ट अटैक आ जाता है।  

विज्ञापन




हां में हां मिलाने वालों में से नहीं हूं
मंत्री मीणा ने कहा- यह समय समझौतों का है, जो लोग हां में हां मिलाते हैं तो उनके रिश्ते लंबे चलते हैं। मैं हां में हां मिलाने वालों में से नहीं हूं, हमेशा सच बोलता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो उन्होंने पूरे पांच साल संघर्ष किया, लेकिन पार्टी कार्यालय में उन्हें पत्रकार वार्ता करने तक नहीं दी गई। इसके बावजूद, वे सड़क पर खड़े रहे और सत्ता में वापसी का आधार बनाया।

रोजाना सात करोड़ की बजरी निकाली जा ही
मंत्री मीणा ने बीसलपुर में ठेके को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गाद निकालने के नाम पर रोजाना 7 करोड़ की बजरी निकाली जा रही है, जबकि वास्तव में गाद नहीं हटाई जा रही। उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सरकार की आंखों के सामने हो रहा है, जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें