फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News : ज्वेलर्स की दुकान से 12 किलो चांदी और 10 तोला सोना ले उड़े चोर, सीसीटीवी पर कपड़ा डाला

Wed, 04 Dec 2024 05:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चोरों ने कल रात एक ज्वेलर्स की दुकान में धावा बोल दिया। चोर यहां से सोने-चांदी के जेवरों समेत डीवीआर उठाकर ले गए। दुकान मालिक के अनुसार करीब 20-25 लाख रुपयों का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सदर थाना इलाके में स्थित सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने यहां से 12 किलो चांदी और करीब 10 तोला वजनी सोने के आभूषण चुरा लिए। जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों पर कपड़े डाल दिए थे और बाद में डीवीआर ही उठाकर ले गए। सदर थाना पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से प्रार्थी को 20 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

सेगवा हाउसिंग बोर्ड में मुख्य मार्ग पर विकास सोनी की श्री सांवलिया ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह दुकान का कामकाज निपटाकर अपने घर पर चला गया था, जहां देर रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आज सुबह करीब 6 बजे दुकान के पास संचालित दूध डेयरी बूथ के मालिक ने दुकान के ताले टूटे हुए तो उसने मामले की सूचना दुकान मालिक विकास सोनी को दी। दुकान का सारा सामान भी अस्त-व्यस्त हालत में था और दुकान की दोनों तिजोरी और काउंटर के ताले भी टूटे हुए थे। 
विज्ञापन


दुकान मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि चोर दुकान में रखी करीब 12 किलो चांदी और 10 तोला वजनी सोने के आभूषण चोरी करके ले गए। वारदात के दौरान अज्ञात चोरों ने दुकान में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों पर कपड़ा ढंककर उसे बंद कर दिया और कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। दुकान मालिक विकास सोनी ने बताया कि इस चोरी में उसे 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें