फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News : 150 कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों तक पहुंची पुलिस, चेन स्नेचिंग के दो आरोपी हिरासत में

Mon, 14 Oct 2024 10:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

शहर के फव्वारा चौक में हुई चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक खिलाफ पहले से 34 प्रकरण दर्ज हैं और ये महाराष्ट्र की तीन वारदातों में भी वांछित है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सदर थाना इलाके में फव्वारा चौक में गत दिनों हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक के खिलाफ इससे पहले भी 34 प्रकरण दर्ज हैं तथा महाराष्ट्र की तीन वारदातों में भी वह वांछित चल रहा है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शहर के सदर थाना इलाके में बीती 6 अक्टूबर को चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी, इसमें अज्ञात बदमाश प्रताप नगर निवासी रतनदेवी खाब्या की चेन झपटकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर वारदात के खुलासे के लिए सदर थाना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया, जिसने वारदात के खुलासे के लिए विभिन्न तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। 

पुलिस ने मामले में बेगूं के आखरिया चौक निवासी रणजीत उर्फ राजवीर पुत्र बंशीलाल खटीक तथा निम्बाहेड़ा के राठाजना हाल बेगूं निवासी चंद्रसिंह उर्फ चिंटू पुत्र शंकरसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ कर चेन बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपित रणजीत शातिर चेन स्नेचर व बाइक चोर है। इसने अलग-अलग राज्यों में 40 वारदातें कबूल की हैं, वहीं महाराष्ट्र के तीन प्रकरणों में भी यह वांछित चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें