निंबाहेड़ा पुलिस ने रविवार को नीमच-चित्तौड़ रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक वेन्यू कार से 2 किलो 740 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया। पुलिस ने कार की डिग्गी से चार पॉलिथीन की थैलियों में अफीम का दूध पाया। मामले में आगे की जांच जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को दिन में नाकाबंदी के दौरान वेन्यू कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा अवैध अफीम का दूध 2 किलो 740 ग्राम जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया व वेन्यू कार ज़ब्त की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निंबाहेड़ा पुलिस ने रविवार को नीमच चित्तौड़ रोड पर नाकाबन्दी की। इस दौरान नीमच की तरफ से एक वेन्यू कार आती नज़र आई। चालक ने पुलिस ज़ाब्ता को देख कर कार की गति बढ़ा भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस ने कार को चेक किया तो की डिग्गी में 4 पॉलिथीन की थैलियां मिलीं। इनमें 2 किलो 740 ग्राम अवैध अफीम का दूध मिला। कार चालक प्रतापगढ़ जिले के धामलिया थाना कोतवाली प्रतापगढ़ निवासी संजय पुत्र बद्रीलाल आंजना तथा उसके साथी पर्वत सिंह पुत्र अमर सिंह आंजना को मौके से गिरफ्तार किया गया, प्रकरण में अनुसंधान जारी है।