फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: दो दिन बाद मिले नदी की सतह पर आए दोनों किशोरों के शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 30 Sep 2024 12:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

जिले के चरलिया ब्राह्मण गांव में दो दिन पहले नदी में बहे दो किशोरों के शव आज नदी की सतह पर आ गए। सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकालकर निम्बाहेड़ा चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र में आने वाले चरलिया ब्राह्मण गांव में शनिवार को नदी में बहे दोनों किशोरों के शव सोमवार सुबह मिल गए। नदी में दो दिन से तलाशी अभियान जारी था। दोनों किशोर बहे जहां से बहे थे, वहां से करीब 1 किलोमीटर आगे दोनों के शव सतह पर दिखाई दिए। सिविल डिफेंस चित्तौड़गढ़ की टीम ने दोनों के शव को बाहर निकालकर निम्बाहेड़ा चिकित्सालय पर पहुंचाया है, जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र से होकर बह रही कदमाली नदी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे कुछ किशोर नहा रहे थे। इसी दौरान मध्यप्रदेश में हुई बरसात के कारण नदी का बहाव अचानक तेज हो गया। कुछ किशोर तो समय रहते नदी से बाहर निकल गए लेकिन निम्बाहेड़ा नगर क्षेत्र निवासी अंकित माली पुत्र कन्हैयालाल माली एवं चिंटू पुत्र बाबूलाल भील बाहर नहीं निकल पाए और नदी के बीच पानी में ही फंसकर बह गए। इसकी जानकारी मिलने पर चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई लेकिन शव नहीं मिले। 

दो दिन तक एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम लगातार तलाशी लेती रही लेकिन किशोरों के शव नहीं मिले। ऐसे में रविवार को अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया गया। इसके बाद आज सुबह करीब 8 बजे दोनों ही किशोरों के शव नदी में तैरते दिखाई दिए। इस पर सिविल डिफेंस की टीम ने दोनों ही के शव को बाहर निकाला। जहां से इन्हें निम्बाहेड़ा चिकित्सालय ले जाया गया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें