फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: तीन दिन बाद मिला मेनाल झरने में बहे युवक का शव, एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Wed, 07 Aug 2024 01:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

जिले के बेगूं थाना क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल मेनाल के झरने में सोमवार को बहे युवक का शव करीब 48 घंटे बाद मिला है। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार सुबह जल्दी तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद बुधवार को करीब 60 फीट दूर शव मिला।
विज्ञापन
मेनाल झरने में बहे युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के मौसम में मेनाल का झरना पूरे वेग से बह रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आ रहे हैं। भीलवाड़ा निवासी कन्हैयालाल बैरवा भी सोमवार को अपने मित्र अक्षित के साथ पिकनिक मनाने के लिए मेनाल झरने पर आया था। यहां सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह पानी में झरने की ओर बहने लगा। जहां से झरना गिरता है, उसके थोड़े पहले लगी चैन को उसने पकड़ लिया था। लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन बाद में वह 150 फीट की ऊंचाई से झरने में गिर गया। 

विज्ञापन


इसके बाद से ही सिविल डिफेंस, चित्तौड़गढ़ व एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई थी। शव नहीं मिलने पर मंगलवार को कोटा से एनडीआरएफ की विशेष टीम को बुलाया गया, जो पानी के भीतर जाकर तलाश करती है। मंगलवार शाम को अंधेरा होने तक शव का कहीं पता नहीं चल पाया। इस पर अभियान रोक दिया गया था।

बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे एनडीआरएफ की टीम जोगणिया माता पुलिस चौकी के कांस्टेबल सुनील व सुरेंद्र के साथ झरने के पानी में उतरी और करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। झरने से करीब 60 फीट की दूरी पर युवक कन्हैया का शव मिल गया। शव को एंबुलेंस की सहायता से बेगूं चिकित्सालय पहुंचाया गया, यहां पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेनाल झरने पर लोग पिकनिक मनाने के दौरान लापरवाही दिखाते हैं, इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ है लेकिन लोग इसे अनदेखा कर हादसे का शिकार हो रहे हैं। अब स्थानीय विधायक ने यहां जाली लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें