फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: महिला कांस्टेबल को गोली मार सिपाही ने खुद पर भी चलाई सर्विस रिवॉल्वर, जिला चिकित्सालय में भर्ती

Mon, 09 Dec 2024 10:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

गोलीकांड के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
घटना के घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बेगूं थाना इलाके में पुलिस उप अधीक्षक के गनमैन ने महिला कांस्टेबल को उसके किराए के मकान के यहां गोली मार दी। वहीं, घटना के बाद कांस्टेबल ने खुद को भी गोली मार कर घायल कर लिया है। दोनों को गंभीर अवस्था में श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यहां इन दोनों का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेगूं थाने में सोमवार शाम रोल कॉल के बाद यह घटना हुई। रोल कॉल के बाद महिला कांस्टेबल पूनम अपने किराए के मकान पर पहुंची। यहां कांस्टेबल सियाराम ने उसे गोली मार दी। बाद में कांस्टेबल सियाराम ने खुद को भी गोली मार ली। धमाके और हंगामे की आवाज सुन कर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी बेगूं पुलिस को दी। इस पर दोनों को बेगूं चिकित्सालय पहुंचाया। बेगूं डिप्टी अंजलीसिंह, सीआई आदि भी बेगूं चिकित्सालय पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चित्तौड़गढ़ रैफर कर दिया। दोनों को जिला चिकित्सालय लाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जिला चिकित्सालय पहुंच मामले की जानकारी ली। 

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी, कोतवाल संजीव स्वामी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा भी पुलिस जाप्ता भी पहुंचा। इससे चिकित्सालय का इमरजेंसी वार्ड छावनी बन गया। इधर, मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि बेगूं पुलिस उप अधीक्षक अंजलीसिंह के गनमैन के पद पर कार्यरत सियाराम ने अपने ही साथ कार्य कर रही महिला कांस्टेबल पूनम को गोली मार दी। महिला कांस्टेबल को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार कर घायल कर लिया। दोनों को गंभीर अवस्था में चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय लाया गया है। यहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सालय पहुंचे हैं। यहां घायल कांस्टेबल पूनम और सियाराम की स्थिति स्थिर है। दोनों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी गई है। इधर, प्रारंभिक रूप से मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि पुलिस के आला अधिकारियों ने नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें