फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: स्कूल में 40 से ज्यादा बच्चों को बनाया गया बंधक, परिजन बोले- न खाना खाने दिया न बाहर जाने दिया

Tue, 06 Sep 2022 11:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को स्कूल की लाइब्रेरी से बाहर निकाला। परिजनों का आरोप है कि फीस जमा नहीं करने के कारण उनके बच्चों को बंधक बनाया गया था
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों को बनाया गया बंधक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर जिले के एक स्कूल में बच्चों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फीस जमा नहीं करने के कारण स्कूल प्रबंध ने 40 से ज्याद बच्चों को बंधक बना लिया गया। चार घंटे तक बच्चों को स्कूल की लाइब्रेरी से बाहर नहीं आने दिया गया। इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर के सुबोध पब्लिक स्कूल का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बच्चों के स्कूल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद 8वीं और 12वीं क्लास के 40 बच्चों को स्कूल की लाइब्रेरी में बुला लिया गया। करीब चार घंटे तक सभी बच्चों को लाइब्रेरी में ही रखा गया। इस दौरान न तो उन्हें बाहर जाने दिया गया, न लंच करने दिया गया और न ही वॉशरूम के लिए जाने दिया गया। 

इससे परेशान होकर कुछ बच्चों ने चुपचाप से फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को लाइब्रेरी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


इधर, परिजनों का आरोप है कि फीस जमा नहीं करने के कारण उनके बच्चों को बंधक बनाया गया था। उन्होंने कहा कि बीते दो साल की पूरी फीस स्कूल को दी गई है। सिर्फ पिछले छह महीने की फीस बकाया है। इसके लेकर बच्चों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक बच्चों का परीक्षा परिणाम भी नहीं आया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग से स्कूल की शिकायत की जाएगी। उधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों को बंधक नहीं बनाया गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें