बैग चोरी कर ले जाता बच्चा सीसीटीवी में कैद।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना इलाके के एक बैंक से नाबालिग बच्चे ने लाखों रुपये से भरा बैग पार दिया। बच्चे ने महज चंद सेंकड में वारदात को अंजाम दिया। पैसों से भरा बैग गायब होने से बैंक में हड़कंप मंच गया। जिसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो उसमें एक बच्चा बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि, अब तक आरोपियां का कोई सुराग नहीं लग सकता है।
जानकारी के अनुसार घटना जिले के लूणकरणसर थाना इलाके के मरुधरा ग्रामीण बैंक की है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12.46 मिनट पर बैंक का कैशियर रामलाल मील सात लाख रुपये से भरा बैग लेकर बैंक पहुंचा था। इस दौरान वह बैग को काउंटर पर रखकर अंदर चला गया। वापस लौटने पर उसे बैग नहीं मिला, जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस के अनुसार घटना के दौरान बैंक में स्टाफ सहित आठ-दस लोग ही मौजूद थे। सभी को बैंक में रोककर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। इस दौरान एक छोटा बच्चा बैग लेकर बैंक ले जाता हुआ दिखाई दिया। वहीं, एक युवक उसी बच्चे के साथ काउंटर के पास खड़ा हुआ दिखाई दिया। आशंका है कि बैग चोरी करने वाला बच्चा उसी युवक के साथ था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।