फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: सीएम ने फिर छेड़ा विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला, विधायक रमिला खड़िया के लिए कही ये बड़ी बात

Mon, 12 Jun 2023 05:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

मुख्यमंत्री ने अपने बांसवाड़ा दौरे में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से मानेसर घटनाक्रम की चर्चा करते हुए सरकार बचाने का श्रय विधायक रमिला खड़िया आदिवासी महिला विधायक को दिया।
विज्ञापन
बांसवाड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री गहलोत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानेसर घटनाक्रम के दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा में आम सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर विधायकों की खरीद फरोख्त का जिक्र किया। 

विज्ञापन


उन्होंने विधायक रमिला खड़िया की तारीफ करते हुए कहा कि आज मैं मुख्यमंत्री के रूप में यहां खड़ा हूं तो इसकी वजह यही हैं। रमिला खड़िया को खरीदने के लिए लोग बांसवाड़ा तक आ गए थे, लेकिन उन्होंने खरीद फिरोख्त को स्वीकार नहीं किया। सीमए ने विधायक खड़िया की तारीफ में सभा में मौजूद सभी महिलओं से उनके लिए ताली बजाने को कहा।

खास बात ये है कि अशोक गहलोत का ये बयान सचिन पायलट की दौसा में हुई सभा के ठीक बाद में आया है। बता दें पायलट ने सभा में सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें