राजस्थान में बिजली और पानी का संकट गहरा गया है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता से संकट की घड़ी में भागीदारी निभाते हुए बिजली और पानी बचाने की अपील की है।
बिजली की मांग 35 फीसदी बढ़ी
उन्होंने लिखा कि मार्च और अप्रैल से ही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग प्रदेश में 35 फीसदी बढ़ी है। हालांकि, बिजली संकट अकेले राजस्थान की समस्या नहीं है। देश के 16 राज्यों में 2 से 10 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि कोयला सप्लाई में समस्याएं और सीमित स्टॉक उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में रोस्टर पद्धति के अनुसार बिजली की कटौती हो रही है। उद्योगों में 50 फीसदी तक बिजली कटौती का निर्णय किया गया है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को बिजली कटौती से पूरी तरीके से मुक्त रखा गया है।