फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: शाहपुरा विधायक बैरवा का विरोध, एसडीएम नेहा के साथ अभद्रता करने पर छीपा समाज ने जताई नाराजगी

Wed, 27 Dec 2023 08:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

छीपा समाज के लोगों ने बुधवार का अजमेर में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा- विधायक द्वारा समाज की बेटी पर ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विधायक पर कार्रवाई करने को लेकर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
छीपा समाज के लोगों ने किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा से भाजपा के विधायक लालाराम बैरवा के खिलाफ छीपा समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, बीते दिनों शाहपुरा में आयोजित कैंप के दौरान विधायक बैरवा और एसडीएम नेहा छिपा की नोंक झोंक हो गई थी। इस दौरान विधायक बैरवा ने तल्ख भाषा में एसडीएम को फटकार लगा दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इसी घटना को लेकर छीपा समाज के लोगों ने बुधवार का अजमेर में विरोध-प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि विधायक द्वारा समाज की बेटी पर ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले को लेकर आक्रोशित छीपा समाज के लोगों ने विधायक बैरवा पर कार्रवाई करने को लेकर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम शिकायत सौंपी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें