फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नकल कराने का हाइटेक तरीका, कंप्यूटर हैक कर छात्रों के बदले लिखे जवाब, छह लाख में हुई सौदेबाजी

Sun, 28 Aug 2022 09:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

एसओजी अधिकारियों ने बताया कि जयपुर, बीकानेर, अजमेर, अलवर और कोटा सहित कई शहरों में नकल गिरोह सक्रिय है। एसओजी ने नकल कराने वाले गिरोह के सदस्य और लेक्चरर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बीकानेर में ऑनलाइन नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में परीक्षा में नकल कराने का हाईटेक मामला सामने आया है। अब तक आपने दूसरों की जगह बैठकर परीक्षा देने और प्रश्न पत्र लीक कराने के बारे में सुना होगा लेकिन बिजली विभाग की टेक्निकल असिस्टेंट की ऑनलाइन परीक्षा में कंप्यूटर ही हैक कर लिया गया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि जयपुर, बीकानेर, अजमेर, अलवर और कोटा सहित कई शहरों में नकल गिरोह सक्रिय था। ऐसे में शनिवार को एक साथ कई जिलों में एसओजी ने कार्रवाई की। एसओजी ने सभी बड़े सेंटर्स से नकल करने वाले दलालों और नकल करा रहे लेक्चरर को हिरासत में लिया गया है। 


ऐसे कराई गई नकल

नकल के लिए आरोपियों ने जिन पर छात्र परीक्षा देने वाले थे, वो कंप्यूटर को ही हैक कर लिया था। इसके लिए छात्रों ने छह लाख रुपए नकल कराने वाले गिरोह को दिए थे। ऐसे में कंप्यूटर पर जवाब परीक्षार्थी को नहीं बल्कि गिरोह की ओर से तय लेक्चरर को देना था। 

विज्ञापन

पुलिस ने कंप्यूटर हैक कर नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा है। बीकानेर के एक प्राइवेट कॉलेज के अलावा जयपुर, जोधपुर, कोटा सहित अनेक क्षेत्रों में पुलिस नजर रख रही है। वहीं हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें