फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियायती सिलेंडर की संख्या बढ़ाए केंद्र : गहलोत

Mon, 19 Nov 2012 03:32 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र से रियायती गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के बाद भी जनता मंहगाई की मार झेल रही है। उन्होंने पुरजोर ढंग से केंद्र से रियायती सिलेंडर की संख्या बढ़ाने की मांग की। यह बात मुख्यमंत्री ने राजधानी में सी-जोन बाईपास पर आम्रपाली मार्ग, गांधी पथ पर फ्लाईओवर और वैशाली मार्ग पर अंडरपास के रविवार को आयोजित लोकार्पण समरोह के दौरान कही।
विज्ञापन


अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने सिलेंडर, डिजल में सब्सिडी और निशुल्क दवा योजना के जरिए महंगाई कम करने का प्रयास किया है, लेकिन फिर भी महंगाई से जनता परेशान है। राज्य द्वारा अतिरिक्त सिलेंडर देने पर होने वाले खर्च पर उन्होंने कहा कि तीन अतिरिक्त सिलेंडर रियायती दर पर देने से राज्य सरकार पर 800 करोड़ का भार आएगा। इस राशि का इस्तेमाल जनहित के अन्य कार्यों में भी किया जा सकता है।

साथ ही उन्होंने केंद्रीय मेंत्री सीपी जोशी की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीपी जोशी राज्य पर अतिरिक्त सिलेंडरों से आने वाले भार को समझेंगे। उन्होंने कहा कि जोशी यह भावना यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक जरूर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें