फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में नकली डीएपी बनाने का जखीरा पकड़ा, 439 कट्टे जब्त, यूपी से लाई गई थी खाद

Wed, 19 Oct 2022 08:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को औचक कार्रवाई करते हुए नकली डीएपी बनाने का जखारी जब्त किया इस दौरान टीम ने 439 कट्टे मौके से जब्त किए हैं। नकली डीएपी खाद मिनरल ग्रेन्यूल्स के नाम से हापुड़ (यूपी) से आया बताया गया।
विज्ञापन
439 कट्टे किए गए जब्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के नोखा नगर के दासनू में कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को औचक कार्रवाई करते हुए नकली डीएपी बनाने का जखारी जब्त किया इस दौरान टीम ने 439 कट्टे मौके से जब्त किए हैं। उपनिदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। इसके लिए सहायक निदेशक अमर सिंह गिल के नेतृत्व में कृषि अधिकारी सुभाष चन्द्र ने नकली डीएपी बनाने का जखीरा पकड़ा। कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, सहायक कृषि अधिकारी राकेश व राजेश तथा कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका टीम में शामिल रहे। 
विज्ञापन


हापुड़ से लाई गई थी नकली खाद
नकली डीएपी बनाने का यह कारखाना काकड़ा निवासी महावीर पुत्र बंशीलाल विश्नोई द्वारा संचालित किया जा रहा था। मौके पर डीएपी बनाने के 439 कट्टे टीम ने सीज किए। इसके अतिरिक्त मौके पर लगभग एक हजार खाली थैले बरामद हुए, जो कि उत्तम डीएपी व इफको डीएपी ब्रांड के हैं, जिनमें नकली डीएपी भरा जा रहा था। नकली डीएपी खाद मिनरल ग्रेन्यूल्स के नाम से हापुड़ (यूपी) से आया बताया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें