फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: आईजी के निर्देश पर एसपी के बेटे पर मामला दर्ज, थाना इंचार्ज सीआई करण सिंह से मारपीट करने पर कार्रवाई

Mon, 30 Jan 2023 12:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना इंचार्ज सीआई करण सिंह के साथ तीन दिन पहले मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार रात मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जैसलमेर के पुलिस एसपी भंवरसिंह नाथावत का बेटा प्रवीण सिंह है।
विज्ञापन
क्रिश्चयनगंज थाना - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर एसपी का बेटा प्रवीण सिंह जयपुर ज़िले के चौमूं में लोहरवाड़ा का रहने वाला है। अजमेर पुलिस ने यह कार्रवाई आईजी रूपेन्द्र सिंह के निर्देश और प्रसंज्ञान लेने के बाद की है। क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी करण सिंह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की रात करीब आठ बजे अपने एरिया में राउंड मार रहे थे। तभी उन्होंने पृथ्वीराज नगर में एक संदिग्ध कार को देखा। कार के पास गए, तो कार में एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ मौजूद था। थाना प्रभारी ने युवक से पूछताछ की, तो उसने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया और दुर्व्यवहार करने लगा। खुद को एसपी का बेटा बताया। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ने पर कार सवार युवक ने आवेश में आकर सीआई करण सिंह से मारपीट कर दी। करण सिंह की सूचना पर क्रिश्चयनगंज थाने से अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तभी आरोपी युवक कार लेकर भाग गया।

विज्ञापन


सीआई ने खुद का मेडिकल कराया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया
इस घटनाक्रम के बाद सीआई करण सिंह ने अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचकर मेडिकल करवाया, जिसमें उनके कान और गाल पर चोट पाई गईं। लेकिन मामला एसपी के बेटे से जुड़ा होने के कारण उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं की। मामला उजागर होने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं करने से पुलिस की काफी किरकिरी हो गई और यह चर्चा का विषय बन गया।

आईजी रूपेंद्र सिंह के निर्देश के बाद मामला दर्ज 
पूरा मामला सामने आने और अपने स्तर पर पड़ताल के बाद आईजी रूपेंद्र सिंगन ने इस पर प्रसंज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। तब जाकर रविवार रात पुलिस ने आरोपी प्रवीण सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने, लोक सेवक से मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें