फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अजमेर में शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार पलटी, मां और दो बच्चों की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 09 Feb 2023 05:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के केकड़ी में फारकिया गांव के पास एक कार पलट गई। हादसे में मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में मां और उसके दो बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी सदर थाना इलाके के फारकिया गांव के पास बुधवार देर रात एक कार पलट गई। हादसे में मां, बेटी और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मीणों का नया गांव निवासी भागचंद रेगर पुत्र रामलाल (36) अपनी दो पत्नियों के माया (33), अनीता (30), बेटी किरण (7) और बेटे राहुल (4) के साथ प्रान्हेड़ा गांव में आयोजित शादी समारोह में गए थे। जिसमें शामिल होने के बाद वे कार से वापस लौट रहे थे। इस दौरान पारा और फारकिया के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और 10 फीट नीचे खाई में गिरी।  

हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रहागीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान माया और किरण की मौत हो गई। गंभीर हालत में भागचंद, राहुल और अनीता को डॉक्टरों ने अजमेर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में राहुल की भी मौत हो गई। भागचंद और अनीता का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भागचंद कार चला रहा था। उसकी दूसरी पत्नी अनीता आगे की सीट पर बैठी हुई थी। कार अनियंत्रित होकर पलती तो उसका एयरबैग खुल गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। वहीं, कार में सवार भागचंद के भाई सांवरलाल की 5 वर्षीय पुत्री राधिका गेट खुलने के कारण बाहर गिर गई, जिससे उसे चोटें नहीं आई हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें