फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में कार ने बाइक में मारी टक्कर, बुजुर्ग पति-पत्नी की मौके पर मौत, बेटा गंभीर घायल

Sun, 11 Jun 2023 09:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया गया है। मृतक दंपति मथुरा के रहने वाले थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले के उद्योग नगर थाना इलाके में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपने परिवार के साथ भाई से मिलने के लिए मथुरा से भरतपुर के भांडौर गांव आया था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मथुरा भरतपुर मार्ग पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। बेटा भूपेंद्र (35), अपने पिता रामसिंह (60) और अपनी मां फुलवती  (55) के साथ भरतपुर के भांडौर गांव आया था। मृतक रामसिंह का भाई भांडौर गांव में रहता था। रामसिंह मथुरा के जनता नगर मथुरा का रहने वाला था। 

वह अपने बड़े भाई रमेश से मिलकर अपने घर मथुरा जा रहा था। इस दौरान उद्योग नगर थाना इलाके में रिलायंस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए मुड़ रहा था, इस दौरान सामने से आ रही XUV कार से उसे टक्कर मार दी। हादसे में भूपेंद्र की मां फुलवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद XUV का ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर काफी भी भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल भूपेंद्र और उसके पिता रामसिंह को अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन रास्ते में रामसिंह ने भी दम तोड़ दिया। भूपेंद्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फुलवती और रामसिंह के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। साथ ही XUV कार को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें