फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल ने की महिला कैप्टन से शर्मनाक हरकत, पढ़ें क्या है मामला

Wed, 21 Oct 2015 08:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर में भारतीय सेना के कर्नल के खिलाफ महिला कैप्टन पर दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। सेना ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साथ ही आरोपी का तबादला भी कर दिया गया है। उधर, पीड़ित महिला कैप्टन के पिता ने रक्षामंत्री मनोहर परिकर को लिखे पत्र में कहा है कि सेना ने आरोपी कर्नल को सजा देने के बजाय उसे अच्छी पोस्टिंग दे दी है।

बताया जा रहा है कि अलवर के मिलिट्री स्टेशन में सिगनल कोर में तैनात महिला कैप्टन ने आला अफसरों से दुष्कर्म करने और बदनाम करने की धमकी देने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कमेटी ने आरोप सही पाए

इस पर सेना ने जांच शुरू करने के साथ आरोपी का तबादला भी कर दिया। पीड़ित के पिता ने कहा कि आरोपी ने यौन उत्पीड़न करने के बाद बेटी को बदनाम करने की कोशिश की।

हालांकि शिकायत इंटरनल कमेटी तक पहुंच चुकी है, न्याय मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि सेना के सिग्नल कोर के मेजर जनरल ने तत्काल महिला समिति को जांच के आदेश दिए।

महिला कमेटी ने मामले को सही पाया है और आगे की कार्रवाई की सिफारिश की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें