फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर, छह दिन कर सकेंगे बस में फ्री यात्रा

Thu, 21 Jul 2022 11:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रोडवेज प्रशासन ने रीट परीक्षा को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है। अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के अलावा चार दिन फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
रीट अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आगामी 23 और 24 जुलाई को होने वाली रीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस बार भी रोडवेज में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को परीक्षा के मुख्य दो दिनों के अलावा चार दिन और फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन

बता दें कि प्रदेशभर में होने वाली रीट परीक्षा इस परीक्षा में प्रदेशभर के लाखों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा देने के लिए ये अभ्यर्थी एक जिले से दूसरे जिलों में जाएंगे। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार प्रतियोगी परीक्षा देने के लिये खुद के शहर से बाहर जाने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बस में फ्री आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिये रोडवेज प्रबंधन ने व्यापक प्रबंध कर भी लिए हैं। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुये रोडवेज छह दिनों तक अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया करवाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें