फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में मिले तेल के नए भंडार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल एवं प्राकृतिक गैस खोज एवं उत्खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी केयर्न इंडिया ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में तेल एवं गैस के नए भंडारों की खोज की है, जिससे यहां का अनुमानित भंडार 4.6 अरब बैरल से बढ़कर सात अरब बैरल हो गया है।
विज्ञापन


कंपनी अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने वार्षिक बैठक में बताया कि भारत और चीन दुनिया के सबसे बडे तेल आयातक देश हैं, जबकि अमेरिका आयातित तेल पर अपनी निर्भरता कम करता जा रहा है।

ऐसे में सरकार द्वारा सरल नीतियों, कर एवं वित्तीय प्रावधानों में स्पष्टता लाकर घरेलू तेल उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए, तो देश की तेल आयात पर निर्भरता कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4.80 करोड़ लाख घन फुट गैस का उत्पादन

अग्रवाल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में राजस्थान से प्रतिदिन चार करोड़ 80 लाख घन फुट गैस का उत्पादन किया गया है, जिसके वित्त वर्ष के अंत तक दोगुने होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर होने वाले तेल उत्पादन से सरकार को राजस्व की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही इसके आयात पर होने वाला भारी खर्च भी बचाया जा सकता है।

कंपनी के तेल उत्पादन से पिछले वर्ष इसके आयात पर होने वाले खर्च में 48 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें