फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ कैब में दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी की जीभ काटकर भागी युवती

Sat, 27 Jul 2019 11:22 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

राजस्थान की पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर शहर में गुरुवार रात को 21 साल की एक युवती आश्रम मार्ग से चित्रकूट जाने के लिए सवार हुई। जल्द ही उसके लिए यह यात्रा ऐसी घटना में बदल गई जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएगी। दरअसल, युवती के साथ कार में पहले से बैठे ड्राइवर के दोस्त ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी की जीभ काट ली और वहां से भागकर थाने पहुंची। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अपनी कटी जीभ का इलाज कराने के लिए जब आरोपी  सचिन शर्मा एसएमएस अस्पताल पहुंचा तो पुलिस ने उसे ड्राइवर सुरेश के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवती के साहस ने एक बड़ी वारदात को होने से बचा लिया। आरोपी भरतपुर के भुसावर का रहने वाला है और जगतपुरा स्थित ब्रज विहार में प्रॉपर्टी एजेंट का काम करता है। वहीं कैब ड्राइवर सुरेश विद्याधर नगर की कच्ची बस्ती में रहता है।

पढ़ाई के साथ मॉडलिंग भी करती है छात्रा

पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती आगरा की रहने वाली है और चित्रकूट इलाके में किराए पर रहती है। वह बीबीए की छात्रा है और मॉडलिंग भी करती है। गुरुवार रात को 1:12 बजे आश्रम मार्ग स्थित जी-क्लब में बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद उसने ओला कैब बुक की थी। गाड़ी में पहले से ही ड्राइवर का दोस्त बैठा था। जब उसके बारे में युवती ने सवाल किया तो ड्राइवर ने कहा कि यह उसका दोस्त है जिसे भी चित्रकूट ही जाना है।

सोडाला के पास पहुंचते ही सचिन ने नकली पिस्तौल दिखाकर युवती को डराया। इसके बाद चलती कार में ड्राइवर वाली सीट से उठकर पिछली सीट में युवती के बगल में जाकर बैठ गया। पुलिस को युवती ने बताया कि वह काफी डर गई थी। हिम्मत दिखाते हुए उसने आरोपी की जीभ काट ली और कार से कूद गई।

विज्ञापन

 

इस तरह हुई आरोपी की पहचान

युवती का दोस्त बार-बार उसे फोन कर रहा था। मोबाइल के कैब में छूटने से उसकी बात नहीं हो पाई। दोस्त ने कंट्रोल रूम को इसके बारे में जानकारी दी। कंट्रोल रुम से मैसेज चला तो चित्रकूट पुलिस ने बताया कि युवती थाने में है। बताया गया कि आरोपी की जीभ कटी है और वह किसी अस्पताल में जा सकता है। इसके बाद डीसीपी राहुल जैन ने सभी अस्पतालों को संदेश भिजवाया। एसएमएस अस्पताल में जीभ कटे युवक के आने की सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ड्राइवर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसने अपने बचाव में कहा कि नकली पिस्तौल के बल पर आरोपी ने उसे भी डराया हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें