फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक हो तो ऐसा: आग लगी तो सवारियों को नीचे उतारा, फिर अस्पताल से दूर ले गया जलती हुई बस  

Sat, 09 Apr 2022 08:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में बस लगने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस दौरान बस में करीब 20 सवारियां मौजूद थीं और बस अस्पताल के बाहर खड़ी थी। 
विज्ञापन
इस तरह बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर में एक निजी बस में आग लग गई। कुछ ही देर में आग बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान उसमें करीब 20 सवारियां मौजूद थी। चालक ने समझदारी दिखाते हुए सवारियों को समय रहने नीचे उतार दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को नागौर से फलौदी जाने वाली एक निजी बस राजकीय चिकित्सालय के पास खड़ी थी। इस दौरान सवारियां और चालक बस में मौजूद थे। शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक बस की छत पर आग लग गई। वहां कूलर में लगाई जाने वाली घास भी रखी थी। इस कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने यात्रियों को नीचे उतारा और खुद बस को दूर ले जाने का प्रयास करने लगा।  

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि लगी आग बस को अस्पताल से दूर ले जाने के लिए चालक बार-बार उसे आगे-पीछे कर रहा है। इस दौरान जलती हुई घास छत से नीचे गिर रही थी। इसके बाद भी चालक हिम्मत दिखाते हुए बस को अस्पताल से दूर ले गया। वहां मौजूद लोगों ने आग को बुझाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें