फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची टीम पर माफियाओं का हमला, पथराव करके ट्राली छुड़ा ले गए बदमाश

Mon, 03 Jun 2024 10:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

अवैध मिट्टी खनन के मामले में कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर खनन माफिया ने हमला करके जब्त की गई दो ट्रैक्टर ट्रालियों को छुड़वा लिया। बूंदी खनिज विभाग की टीम पर इस तरह के हमले किए जाने के मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं।
 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बूंदी में खनन विभाग की टीम पर माफिया द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। टीम द्वारा जब्त की गई दो ट्रैक्टर ट्राली भी माफिया छुड़ाकर ले गए। हमले में बदमाशों ने सरकारी जीप और विभाग के साथ गए होमगार्ड जवानों पर पत्थर फेंके, जिसके चलते दो जवान घायल हुए हैं। हमले में सरकारी जीप को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खनन विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है बूंदी खनिज विभाग की टीम पर पूर्व में भी खनन माफिया द्वारा हमले करने के मामले सामने आ चुके हैं  लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के चलते माफिया इतने दबंग हो चुके हैं कि वह आए दिन हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई के लिए खनिज विभाग कोटा के अभियंता सर्तकता ललित मंगल मय जाब्ते के साथ जिले के देई से जेतपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे और पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्रवाई करने की कोशिश की लेकिन माफिया खनिज विभाग के वाहन को देखते ही भागने लगे और पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में विभाग के होम गार्ड भगवानराम के सिर पर चोट लग गई और दूसरे गार्ड राजपाल की पीठ पर चोट आई है। पथराव से खनिज विभाग के वाहन के कांच टूट गए। 

देइ थानाधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा सौंपे गए वीडियो के आधार पर जेतपुर निवासी फौजी गुर्जर, शंकर गुर्जर, धनकपुरा निवासी धनराज मीणा, रेणा गांव निवासी राधाकृष्ण गुर्जर की पहचान कर उनके घरों पर पुलिस ने दबिश देकर तलाश की लेकिन आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग चुके थे। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें