फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: नौतपे की विदाई के साथ ही बदला मौसम, बारिश की बूंदों ने दी गर्मी से राहत

Mon, 03 Jun 2024 09:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Today: नौतपे के विदाई के साथ ही प्रदेश के तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। अधिकांश स्थानों पर हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर, जयपुर, अलवर समेत कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नौतपा की विदाई के साथ ही राहत की बूंदें बरसने लगी हैं और तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह तक जहां प्रदेश में अधिकतम तापमान 50 डिग्री को पार कर गया था, वहीं अब यह 40 से 45 डिग्री के बीच है। 

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश से मौसम ने करवट ली। बीते 24 घंटे में जयपुर, अलवर, सवाई माधोपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार मेघगर्जन के साथ आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे चला जाएगा।

प्रदेश में कहीं भी हीट वेव नहीं

बीते एक पखवाड़े से हीट वेव्स ने राजस्थान को बुरी तरह झुलसाकर रख दिया था। हीट वेव के चलते प्रदेश में लगातार मौतें भी हो रही थीं। मौसम के अचानक करवट ले लेने से अब प्रदेश में हीट वेव का असर खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें