फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदी: पहाड़ी पर मंदिर की परिक्रमा करते समय 300 फीट नीचे गिरी युवती, मौके पर मौत 

Sat, 01 Jan 2022 10:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

रामेश्वर महादेव मंदिर में संभवत ऐसा पहला ही मामला सामने आया कि किसी की पहाड़ी से गिरने से मौत हुई हो।
विज्ञापन
युवती की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के प्राचीन एवं धार्मिक पर्यटन स्थल रामेश्वर महादेव मंदिर की पहाड़ी पर परिक्रमा करते समय शनिवार को नीचे गिरने से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मृतका के पिता की ओर से दबलाना थाना पुलिस को एक रिपोर्ट भी दी गई है जिसमें उसने उसकी पुत्री को धक्का देकर पहाड़ी से गिराने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


दबलाना थाना अधिकारी रामेश्वर जाट का कहना है कि कोटा ग्रामीण बूढ़ादित थाना क्षेत्र के लाख सुनिचा गांव के ब्रजमोहन मीणा अपने परिवार के साथ शुक्रवार को रामेश्वर महादेव में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बूंदी आए थे। रात्रि जागरण के बाद शनिवार सुबह परिवारजनों ने स्नान कर मंदिर में दर्शन के बाद परिक्रमा की। इस दौरान 23 वर्षीया काली बाई अचानक परिक्रमा के दौरान पहाड़ी से नीचे सीढ़ियों पर गिर गई। करीब 300 फीट नीचे गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार जन युवती के शव को बिना पुलिस को सूचना दिए गांव लेकर रवाना हो गए। बाद में किसी ने पुलिस को घटना से अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस ने कापरेन थाना क्षेत्र से लड़की के शव को लेकर जा रहे परिजनों को रोका। उसके बाद शव को वापस बूंदी लेकर आए। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया।

पिता ने कहा, किसी ने धक्का देकर बेटी को मारा 
रामेश्वर महादेव मंदिर में संभवत ऐसा पहला ही मामला सामने आया कि किसी की पहाड़ी से गिरने से मौत हुई हो। युवती के पिता ब्रजमोहन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में उसकी पुत्री को धक्का देकर नीचे गिरने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री होनहार थी, वह इस तरह से पहाड़ी से नहीं गिर सकती। उसे किसी ने धक्का देकर नीचे गिराया है। उधर पुलिस मैं मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें