फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: राइफल की सफाई करते समय अचानक चली गोली, आरपीएफ जवान के हाथ में लगी

Tue, 30 Jan 2024 10:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में आरपीएफ जवान लोडेड राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान गलती से ट्रगर दब गया और गोली उसके दूसरे हाथ में लग गई।
विज्ञापन
घायल जवान को इलाज के अस्पताल ले जाते साथी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान अपनी राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चलने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी में आरपीएफ जवान निरंजन लाल मीणा मंगलवार को लोडेड राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान गलती से ट्रगर दब गया और गोली उसके दूसरे हाथ में लग गई। गोली चलने की आवाज से आरपीएफ जवानों के क्वार्टर में हड़कंप मच गया। अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो निरंजन के हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथियों ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


हालांकि, घटना को लेकर आरपीएफ ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें