सब्जियां खरीदते हुए हमेशा यही देखा जाता है कि सब्जी ताजी दिखें, लेकिन
क्या कभी ये सोचा है कि गंदे पानी में उगीं सब्जियां कितनी बड़ी बीमारी
पैदा कर सकती हैं? जयपुर में गंदे नाले में उग रही सब्जियों ने एक महिला के
फेफड़े में कीड़े को जन्म दे दिया।
वह महिला दो साल तक डॉक्टरों के चक्कर लगाती रही और डॉक्टर टीबी और कैंसर की जांच करते रहे लेकिन लेकिन डॉक्टरों को बाद में पता चला कि माजरा कुछ और ही है।
परिजनों ने इलाज पर करीब 2 लाख रुपए खर्च कर दिए लेकिन बीमारी का पता ही नहीं चल रहा था। बाद में ब्रोंकोस्कोपी जांच में उसके फेफड़े के मुह को बंद किए हुए एक कीड़ा नजर आया।
डॉक्टर के मुताबिक भूरी देवी (55) को तीन साल पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। और ब्रोंकोस्कोपी में कीड़े की बात सामने आई।
कैसे पहुंचा फेफड़े तक
भोजन के जरिए परजीवी का अंडा मरीज के पेट में प्रवेश कर गया और कीड़ा पैदा हो गया। कीड़े ने पनपकर श्वांस नली को जकड़ लिया।
डॉक्टर ने कीड़े मारने की दवा देकर भूरी बाई को घर भेज दिया। डॉक्टर के के अनुसार गंदे नाले में उग रही सब्जियों से जो विषैला पानी शरीर में जाता है उससे कीड़ा पैदा हुआ।
मरीज के मुताबिक कुछ दिन पहले उसे बहुत तेज खांसी आई और एक लंबा धागेनुमा कीड़ा उसके गले में फंस गया। जिसे खींचकर उसने बाहर निकाल दिया।
बाद में महिला का एक्सरे किया गया जो पूरी तरह से सामान्य है।