फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BSF ने फायर कर गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, दो पैकेट से छह किलो हेरोइन की जब्त, एक व्यक्ति को पकड़ा

Sat, 04 Feb 2023 08:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीएसएफ ने शुक्रवार देर रात श्रीगंगानगर के श्रीकरनपुर इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिया। इस दौरान छह किलो हेरोइन भी जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
खेत में पड़ा पाकिस्तानी ड्रोन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरनपुर इलाके में शुक्रवार देर रात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिया। इस दौरान बीएसएफ ने छह किलो हेरोइन भी जब्त की है। 

विज्ञापन


बीएसएफ ने ये कार्रवाई भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर श्रीगंगानगर सेक्टर के श्रीकरनपुर क्षेत्र में राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर की। इस मामले में बीएसएफ और पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन

   
जानकारी के अनुसार सीआईडी जोन की सूचना पर बीएसएफ और पुलिस ने शुक्रवार देर रात सयुक्त कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान पाकिस्तान सीमा से आए ड्रोन को देखते ही बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर उसे गिरा दिया। बाद में सर्च ऑपरेशन चलाकर एक खेत से ड्रोन और दो पैकेट में भरी छह किलो हेरोइन भी बरामद की गई। सर्च के दौरान पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।       
विज्ञापन

  
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि बीएसएफ, पुलिस और सीआईडी जोन ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की थी। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें