खेत में पड़ा पाकिस्तानी ड्रोन।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरनपुर इलाके में शुक्रवार देर रात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिया। इस दौरान बीएसएफ ने छह किलो हेरोइन भी जब्त की है।
बीएसएफ ने ये कार्रवाई भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर श्रीगंगानगर सेक्टर के श्रीकरनपुर क्षेत्र में राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर की। इस मामले में बीएसएफ और पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सीआईडी जोन की सूचना पर बीएसएफ और पुलिस ने शुक्रवार देर रात सयुक्त कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान पाकिस्तान सीमा से आए ड्रोन को देखते ही बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर उसे गिरा दिया। बाद में सर्च ऑपरेशन चलाकर एक खेत से ड्रोन और दो पैकेट में भरी छह किलो हेरोइन भी बरामद की गई। सर्च के दौरान पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि बीएसएफ, पुलिस और सीआईडी जोन ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की थी। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।