फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में कार-बस की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत, रामदेवरा दर्शन करने जा रहा था गुजरात से आया परिवार

Thu, 04 Aug 2022 11:11 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम कराकर मृतकों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं हादसे में बस चालक या कोई सवारियों को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
बाड़मेर में सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। एक कार और बस की टक्कर में भाई और बहन की मौत  हो गई। वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुजरात मेहसाणा (गुजरात) से एक परिवार के चार सदस्य रामदेवरा के लिए रवाना हुआ था। वे लोग शिव थाना इलाके के राजबेरा गांव में पहुंचे ही थे कि सामने आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे दिनेश भाई (44) पुत्र जैसाजी ठाकुर निवासी गोकलपुरा मेहसाणा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बहनें और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरानर वर्षा बेन (42) पत्नी महेश ठाकुर की मौत हो गई। हादसे में मारे गए दोनों लोगों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस में सवार चालक और सवारी सही सलामत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें