जोधपुर में शादी के 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत का मामला सामने आया है। शादी के बाद बरात घर वापस आ गई। कुछ घंटों के बाद ही दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई। लोग आननफानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तेना गांव सुभा, मेघवाल पुत्र राजुराम मेघवाल की बरात मंगलवार की रात में कुई जोधा गांव निवासी छगनाराम के घर आई थी। रीति रिवाज से दुल्हन रेखा ने सुभाष के साथ फेरे लिए। बुधवार की सुबह बरात दुल्हन को लेकर तेना गांव लौट आई।
बुधवार को सुभाष और रेखा मंगलमय जीवन के लिए अपने अराध्य देव के मंदिर में धोक लगाने पहुंचे। उसके बाद जब वे घर लौटे तो अचानक रेखा की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिजन आननफानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। दुल्हन की मौत से सदमा पसर गया है। ससुराल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।