फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: गांव चौहिलांवाली में बच्चे के सिर पर ईंट से हमला, मां को दी जान से मारने की धमकी, तीन पर केस दर्ज

Thu, 13 Apr 2023 10:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ के गांव चौहिलांवाली में तीन आरोपियों ने गली में खेल रहे 12 साल बच्चे को ईंट मारकर घायल कर दिया। बचाव में आई माँ को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
12 साल के बच्चे के सिर पर ईंट से हमला। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गली में खेल रहे 12 साल के बच्चे के सिर पर ईंट फेंक कर मारने और बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। चोट लगने से घायल बच्चे का राजकीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में टाउन पुलिस थाने में एक नामजद और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


हेड कॉन्स्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि मनप्रीत (30) निवासी वार्ड 6, गांव चौहिलांवाली ने अपने पति राजा सिंह (40) पुत्र सोहन सिंह बाजीगर के साथ पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी कि 10 अप्रैल को शाम करीब 5-6 बजे उसका लड़का सुखवीर (12) घर के बाहर गली में खेल रहा था। उसी समय महेन्द्र सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी चौहिलांवाली और दो अन्य लोग वहां आए। महेन्द्र सिंह ने गली में खेल रहे उसके लड़के सुखवीर को गालियां दीं और उसके सिर पर ईंट फेंकी।

उसने बीच-बचाव करना चाहा तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद उसने अपने लड़के सुखवीर को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। मनप्रीत के अनुसार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं कि हमारा नाम पुलिस में दिया तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें