फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत की सुरक्षा में सेंध, काफिले में चल रही कार पर लगा पत्थर, पुलिस ने किया सर्च 

Fri, 10 Jun 2022 02:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम अशोक गलहोत दिल्ली रोड होटल में रखे गए कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करने जा रहे थे। इस दौरान गुरुवार रात करीब 8:15 यह घटना हुई है। पुलिस ने इस बात का भी अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में गुरुवार रात सेंध लग गई। एक पत्थर उनके काफिले में चल रही कार पर लगा। घटना के साथ से पुलिस ने हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है कि पत्थर किस तरह कार पर आकर लगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में सीएम के काफिले की कार में पत्थर लगने का यह पहला मामला है। अब तक इस तरह की कोई भी घटना सामने नहीं आई थी।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना गुरुवार रात करीब 8:15 की है। सीएम अशोक गलहोत दिल्ली रोड होटल में रखे गए कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करने जा रहे थे। इस दौरान आरएसी कट के पास गहलोत की कार को स्कॉट कर रही एक इनोवा के गेट पर पत्थर लगा। कार में सवार अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मुख्यमंत्री के काफिले की कार में पत्थर लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला। 

टायर से उछलकर पत्थर लगने का अंदेशा
सीएम के काफिले की कार में पत्थर लगने की घटना को एक हादसा भी माना जा रहा है। दरअसल, कई बार किसी दूसरे वाहन के टायर से दबकर पत्थर उछलता हैं और दूसरी किसी गाड़ी में लग जाता है। इस तरह की कई घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस को भी अंदेशा है कि इस बात का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि जिस समय सीएम का काफिला आरएसी कट के पास से गुजर रहा था वहां दूसरी तरफ ट्रैफिक जारी था। ऐसे में हो सकता कि किसी गाड़ी के टायर से उछलकर पत्थर कार में लगा हो। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें