फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara News: भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद, कार्यकर्ता रहे मौजूद

Tue, 06 Feb 2024 08:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

Bhilwara News: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद भाजपा जिला संगठन ने कर दिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश चुनाव संचालन समिति संयोजक व क्लस्टर प्रभारी नारायण पंचारिया के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता, जिला प्रभारी रतनलाल गाडरी, विधायक लालाराम बैरवा, विधायक लादुलाल पितलिया विधायक गोपाल खंडेलवाल, विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर मंचासीन रहे। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्वगुरु बनाने की कल्पना के साथ कहा है कि 2024 का चुनाव आने वाले एक हजार वर्षों के लिए मजबूत नींव रखने वाला साबित होगा। अपने जिले में भी लोकसभा चुनाव की इस प्रकार तैयारी करनी है कि भीलवाड़ा देश में सर्वाधिक मतों से जीत वाली लोकसभा सीट बन जाए।

विज्ञापन


प्रदेश में लोकसभा कार्यालय खोलने में भी भीलवाड़ा प्रथम जिला रहा है, इसी प्रकार प्रदेश द्वारा निर्देशित श्री राम मंदिर दर्शनाथ कार्यक्रम अभियान, नव मतदाता अभियान, शक्ति वंदन अभियान, दीवार लेखन अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान, पार्टी ज्वाइनिंग अभियान में भी जिले को प्रथम स्थान पर लाना है। हम सभी को सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागी बनना है।

भीलवाड़ा में होगी एतिहासिक जीत
बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भीलवाड़ा को कांग्रेस मुक्त जिला बनाया है। उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को भीलवाड़ा में ऐतिहासिक जीत दिलानी है। जिला प्रभारी रतनलाल गाडरी ने कहा कि जिले के कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान देते हुए जिला स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख, पेज समिति प्रमुखों तक सभी को मजबूत करना है। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। अंत में आभार जिला महामंत्री भगवती प्रसाद जोशी ने व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें