करौली हिंसा मामले को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में 17 सदस्यीय भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की लापरवाही के कारण करौली में हुए दंगों की तथ्यात्मक रिपोर्ट और न्यायिक जांच कराने की मांग ज्ञापन के जरिए की है। भाजपा ने मांग की है कि पीड़ितों को न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद जसकौर मीणा, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, मनोज राजोरिया, रंजीता कोली, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, विधायक कन्हैयालाल चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, करौली जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, पूर्व विधायक रामहेत यादव सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।