फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: बड़ी चौपड़ पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने किया ध्वजारोहण, लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

Thu, 26 Jan 2023 10:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बड़ी चौपड़ पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं।
विज्ञापन
बड़ी चौपड़ पर बीजेपी ने किया ध्वजारोहण - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के बड़ी चौपड़ पर विपक्ष की ओर से हुए ध्वजारोहण समारोह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिनके कहने पर पूरे देश ने सप्ताह में एक दिन का उपवास रख लिया था। देश को अनाज के लिए अमेरिका या अन्य किसी देश के आगे हाथ न फैलाना पड़े, इसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री शास्त्री के आह्वान पर पूरा देश सप्ताह में एक दिन उपवास रखता था।

विज्ञापन


मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छता का आह्वान किया, तो सबने देखा किस तरह आम नागरिक ने साथ लगकर भारत के निर्माण में भागीदारी निभाई। आज देश मे जनधन खाते, उज्ज्वला योजना, आयुष योजना, पीएम आवास जैसी जन कल्याण की स्कीम्स चल रही हैं। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण बड़ी शान से चल रहा है। कभी लोग कहते थे कश्मीर की घाटी में शहादत होती थी, वहां तिरंगे को और संविधान का अपमान किया जाता था। लोग कहते थे क्या ऐसी सरकार होगी और ऐसा नुमाइंदा आएगा जो 370 को हटाएगा और आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह कर दिखाया।

राजस्थान प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया समारोह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद रामचरण बोहरा, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मेयर सौम्या गुर्जर समेत बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


धरना स्थल पर ही टेंट लगाकर राष्ट्रध्वज फहराया
बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर के घाट की गूणी के पास स्थित धरना स्थल पर ही टेंट लगाकर राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान डॉ किरोडी लाल मीणा के साथ काफी संख्या में समर्थक और बेरोजगार युवा छात्र मौजूद रहे। डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा मैं प्रदेश की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही युवाओं को यह संदेश है कि अपने हक के लिए संविधान में दिए गए अधिकारों का प्रयोग कर इसकी लड़ाई लड़ें। सामाजिक न्याय करना शासन का धर्म भी है और कर्तव्य भी है। सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा ईमानदारी के साथ , निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो, हम युवाओं के इस आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें